प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के छैवा पुल के पास मंगलवार शाम डंपर से मिट्टी ले जा रहे चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के ही चांदपुर निवासी 60 वर्षीय राजेंद्र सरोज डंपर चलाता था। वह मंगलवार शम देहात कोतवाली के छैवापुल के पास मिट्टी ले जा रहा था। तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद पवन कुमार पांडेय और रंजीत यादव उसे मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रताप ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। हार्टअटैक से मौत होने का अनुमान है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...