मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
बदायूं, जून 28 -- बिसौली। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान सैदपुर ईदगाह के पास एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की। जांच के दौरान चालक गुड्डू व ट्रॉली पर सवार रंजीत, प्रेम सिंह समेत अन्य लोगों से मिट्टी परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में पता चला कि मिट्टी वीरमपुर से बागरेन ले जाई जा रही थी। इसके बाद तहसीलदार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिट्टी सहित जब्त कर वजीरगंज थाना पुलिस की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया। साथ ही मामले की सूचना आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला खनन अधिकारी को भी दे दी गई। यह भी पढ़ें- मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.