बागपत, फरवरी 24 -- खेकड़ा। कस्बे में बड़ागांव मार्ग पर एक मिट्टी भरे ट्रैक्टर ले जा रहे चालक की पुलिसकर्मी से बहस हो गई। घटना की वीडियों बनाने वाले का पुलिस ने फोन छीन लिया और उनको कोतवाली ले गई। कस्बे में अवैध मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है। अधिकांश मार्गो पर मिट्टी से भरे ट्रैक्टर दौडते रहते है। आरोप है कि प्रशासन की सांठ गांठ पर ही यह कार्य हो रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बड़ागांव फाटक के पास मिट्टी से भरे ट्रैक्टर लेकर जा रहे चालक से बहस की। फिर उसकी पिटाई कर डाली। घटना की पास खडे एक युवक ने वीडियो बना ली। पुलिस ने उसका फोन छीन लिया। फिर उसको भी चालक समेत कोतवाली ले गए। पूरे घटनाक्रम से आमजन में आक्रोश है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन भी होने नही दिया जाएगा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.