भभुआ, फरवरी 25 -- तीन दिन पहली भी हाइवा से घायल होने पर ग्रामीणों ने रोड जाम किया था चेनारी के अस्पताल में चु रहा है इलाज, थाने में नहीं दिया गया है आवेदन (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। करमचट थाना क्षेत्र के सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर पथ पर बगही पुल के पास बुधवार को हाईवा व बाइक में टक्कर हो गई, जिससे बाइक चालक घायल हो गया। घायल दीपक कुमार रोहतास जिला के रायपुर चौर गांव निवासी उमा शंकर बिंद का पुत्र है। उसका इलाज रोहतास जिला के चेनारी अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए चालक हाइवा पर मिट्टी लोड कर सबार की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से उमाशंकर बाइक से आ रहा था। इसी दौरान बगही पुल के पास हाइवा ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया, जिससे उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उमा घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद...