मिट्टी लदे डंफर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
अयोध्या, मई 10 -- तारुन, संवाददाता। पिपरी तारुन मार्ग पर रविवार को डंफर वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जिला पंचायतों सदस्य हरिश्चन्द्र निषाद ने बताया कि तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनकपुर झगरौली मजरे केवटहिया निवासी सुरेंद्र कुमार (27 वर्ष) रविवार को निजी काम से रामपुरभगन बाजार जा रहे थे। जब वह तारुन पिपरी मार्ग पर सुल्हेपुर मोड़ के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे मिट्टी से लदे डंफर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे उनके सिर में गम्भीर चोट या गई। गम्भीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी बीकापुर ले जाया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.