जौनपुर, मार्च 30 -- मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के तिलोरा बाजार के निकट मिट्टी लदे ट्रैक्टर और बोलेरो में आपस में टक्कर हो गया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। बक्शा थाना क्षेत्र सरायलुक्का गांव निवासी 62 वर्षीय रामलखन रविवार को अपने परिवार के 52 वर्षीय धर्मेंद्र, 24 वर्षीय विशाल, 28 वर्षीय मोहनलाल, 24 वर्षीय सुनील कुमार के साथ भाड़े की बोलेरो से भदोही स्थित रिश्तेदारी में तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात वहां से लौटते समय अभी वे लोग मछलीशहर जंघई मार्ग पर उक्त बाजार के आगे भिखारीपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक मिट्टी लदा ट्रैक्टर हाईवे पर चढ़ रहा था। अचानक ट्रैक्टर के सामने आने से बोलेरो ट्रैक्टर से भीड़ गई। बोलरों के अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रैक्टर भी ट्राली से अलग हो गया। वहां चीख पुकार मच गई। मौक...