मऊ, अप्रैल 26 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कैलेंडर तिराहा के पास शनिवार की सुबह मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दम्पत्ति को पीछे से ठोकर मार दिया। इससे बाइक पर सवार पत्नी की ट्रैक्टर ट्राली के पहिये से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पति का उपचार नजदीक के अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जहानियापुर निवासी 55 वर्षीय राम रतन चौहान अपनी पत्नी 45 वर्षीय प्रमिला देवी को दवा दिलाने के लिए बाइक पर मुहम्मदाबाद गोहना ले रहा थे। यह भी पढ़ें- मुहम्मदाबाद गोहना में मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति भी ग...