मऊ, अप्रैल 25 -- मऊ, संवाददाता। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कैलेंडर तिराहा के पास शनिवार सुबह लगभग 10 : 30 बजे मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत, जबकि पति घायल हो गया। घटना स्थल पर ही वाहन छोड़कर ट्रैक्टर ट्राली चालक फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...