मिट्टी लदे ट्रैक्टर चालक ने महिला डाकपाल को रौंदा, गंभीर
भदोही, मई 31 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाददाता। अवैध मिट्टी लदे ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी सवार डाकपाल को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज को सीएचसी ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। हादसा थाना क्षेत्र के महराजगंज, इटवा यूनियन बैंक के सामने शनिवार की शाम को हुआ। उधर, युवती के बैग में रखे लैपटाप, 30 हजार रुपये नगद समेत अन्य सामान पर किसी ने हाथ साफ कर दिया। हरियाणा प्रांत के भिवाणी निवासी 21 वर्षीय प्रीति क्षेत्र के द्वारिकापुर डाक शाखा में डाकपाल के पद पर कार्यरत हैं। वह प्रतिदिन की भांति अपनी ड्यूटी करके स्कूटी से शनिवार की शाम को औराई के लिए निकली। वहां पर वह किराए के कमरे में रहती हैं। इस बीच, महराजगंज बाजार स्थित यूनियन बैंक के सामने पहुंचने पर मिट्टी लदे ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी में जोरदार धक्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.