भागलपुर, मई 2 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि घोघा थाना क्षेत्र में शनिवार को शाहपुर गांव के समीप एनएच-80 मुख्य मार्ग पर मिट्टी लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने यात्रियों से भरे ऑटो में ठोकर मार दी। हादसे में पन्नूचक निवासी ऑटो चालक अशोक मंडल के पुत्र सिंटू मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं। घायल चालक का उपचार एक निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही घोघा थाना के पुअनि राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त ऑटो और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...