मिट्टी लदे ट्राली सहित ट्रैक्टर को पकड़ा, अवैध खनन पर हुई कार्रवाई
गंगापार, जून 25 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस व राजस्व टीम ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ संयुक्त जांच अभियान में एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर मुकदमा दर्ज किया। ट्रैक्टर के ट्राली में ओवरलोड मिट्टी लदी थी, चालक के पास कोई वैध प्रपत्र नहीं था।बुधवार रात मांडा कोरांव मार्ग पर कुरहरा मोड़ के पास यह कार्यवाही की गई। तहसीलदार कोरांव रोशनी सोलंकी और मांडा थाने के दरोगा आमिर खान उस्मानी मांडा थाने के सिपाहियों और राजस्व कर्मचारियों के साथ अवैध खनन व परिवहन की जांच हेतु चेकिंग अभियान में थे। उसी समय कोरांव की ओर से एक ट्रैक्टर आ गया, जिस पर क्षमता से अधिक मिट्टी लदा हुआ था। ट्रैक्टर को रोककर चालक से पूछताछ की गई तो उसके पास किसी भी तरह का कोई भी प्रपत्र नहीं था। चालक ने अपना नाम दीपक सैन पुत्र राम लाल सैन निवासी भमराह, हनुमना, मध्य प्रदेश बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.