गोंडा, मार्च 10 -- करनैलगंज। एसडीएम नेहा मिश्रा ने मंगलवार को गोंडा-लखनऊ मार्ग पर चौरी चौराहे के पास अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। कागजात न दिखा पाने पर दोनों वाहनों को कोतवाली करनैलगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मैजापुर क्षेत्र से मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से चौरी चौराहा लाया जा रहा था। शिकायत पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा और उन्हें कोतवाली भेज दिया। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि दोनों वाहनों से मिट्टी खनन से संबंधित कागजात मांगे गए हैं। यदि वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो वाहनों के विरुद्ध सीजर की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.