मिट्टी लदी तेज रफ्तार डंपर ने युवक को रौंदा, मौत
महाराजगंज, मार्च 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी मुख्य चौराहे पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। अपनी पत्नी के साथ कपड़े की खरीदारी कर लौट रहे युवक को मिट्टी लदी तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। मृत युवक की पत्नी बेसुध हो गई। वहीं, हादसे के बाद चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गाड़ी भी पुलिस के कब्जे में है। हरखपुरा टोला मथौली निवासी 35 वर्षीय रामबचन साहनी अपनी पत्नी सुनीता के साथ कपड़ों की खरीदारी करने पुरैना चौराहे पर आया था। खरीदारी के बाद दोनों पैदल ही घर लौट रहे थे। इसी बीच पुरैना खंडी चौराहे पर पुरैना-परतावल मार्ग पर सामने से तेज गति से आ रहे डंपर ने रामबचन को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.