मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- बोचहां। थाना क्षेत्र के शर्फुद्दीनपुर-आथर मार्ग पर सोमवार की देर रात मिट्टी लदा हाईवा सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन का खेल चल रहा है। रात भर दर्जनों गाड़ियां तेज रफ्तार में मिट्टी लेकर आती-जाती रहती हैं। मंगलवार की सुबह आनन-फानन में क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने अवैध खनन और तेज रफ्तार हाईवा पर रोक लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.