मोतिहारी, मार्च 26 -- अरेराज, नि.प्र.। अरेराज पटना स्टेट हाइवे पर बुधवार की देर रात गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के सलहा चौक के पास मिट्टी लोडेड एक हाइवा असंतुलित होकर पलट गया। जिससे घटनास्थल पर ही चालक की मौत हो गयी। मृतक गया जिला के डुमरा थाना क्षेत्र के होरमेट गांव के दशरत यादव का पुत्र रामपुकर यादव था। गोविन्दगंज पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया। गोविन्दगंज थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा व अपर थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि सुगौली हाजीपुर रेल लाइन निर्माण कार्य में हरसिद्धि थाना क्षेत्र में मिट्टी डालने का काम चल रहा था। चालक गंडक नदी के तटवर्ती क्षेत्र से मिट्टी लेकर हाइवा से आ रहा था। उसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और घटना स्थल पर ही चालक की मौत हो गयी। घटना के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग ...