आरा, मई 4 -- -इलाज के लिए पीएचसी लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदही गांव के समीप सोमवार की सुबह मिट्टी लदे ट्रैक्टर के पलट जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की सनदियां गांव निवासी कमलेश यादव के पुत्र पिंटू कुमार यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार पिंटू कुमार यादव अपने रिश्तेदार के यहां बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला आया था। बताया जाता है कि वहां से वह दियारा क्षेत्र की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह मिट्टी लदे ट्रैक्टर पर सवार हो गया। महुली बांध के समीप अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे पिंटू उसके नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग...