मोतिहारी, जनवरी 3 -- तुरकौलिया। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मोतिहारी- अरेराज मुख्यपथ के रघुनाथपुर बालगंगा नाटवा ईनार के समीप ट्रैक्टर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे ट्रैक्टर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में ट्रैक्टर के चालक को चोटें आई है। हालांकि ट्रैक्टर चालक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर लक्ष्मीपुर ग़दरिया का है। जिस पर बालगंगा से मिट्टी ढूलाई का कार्य हो रहा था। ट्रैक्टर पर मिट्टी रघुनाथपुर ले जा रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर के सामने कोई जानवर आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में संतुलन खो दिया। गाड़ी डिवाइडर से टकराकर गई। चालक जख्मी हो गया। जिसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.