मिट्टी में धंसे ट्रैक्टर को निकालने की जिद बनी काल, पलटने से दो किसानों की दर्दनाक मौत
संवाददाता, जुलाई 11 -- UP News: यूपी के बागपत जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। खेत में काम कर रहे किसान का ट्रैक्टर मिट्टी में धंस गया, जिसे निकालने के प्रयास में दो ट्रैक्टर पलट गए और इनके नीचे दबने से दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों किसानों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दो किसानों की मौत से गांव में शोक व्याप्त है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। ये घटना कोतवाली क्षेत्र के अहैड़ा गांव का है। जहां गुरुवार शाम किसान राजन खेत में काम कर रहा था तभी उसका ट्रैक्टर मिट्टी में धंस गया। काफी प्रयास के बाद ट्रैक्टर नहीं निकला तो उन्होंने साथी अजयपाल को ट्रैक्टर के साथ बुला लिया। अजयपाल का भी ट्रैक्टर खेत में धंस गया, जिसके बाद राजन ने छोटे भाई प्रवीण को ट्रैक्टर लेकर बुलाया। प्रवीण न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.