सीतामढ़ी, मार्च 18 -- डुमरी कटसरी। श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के वार्ड 10 निवासी मुकेश राम के सात वर्षीय पुत्र कृष्णा की मौत मिट्टी धंसने से ढेर में दबकर हो गई। घटना सोमवार शाम की है।मृतक अपने घर के बगल में स्थित तालाब के किनारे लुका-छिपी अपने हम उम्र बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान वह तालाब के किनारे में उभर आये खोखली जगह में दुबकने के लिए गया। इसी क्रम अचानक वहां मिट्टी धंस गई। जिसमें वह दब गया। बच्चो द्वारा शोर करने पर आसपास के लोगो ने पहुंचकर उसे बाहर निकाला। लेकिन तबतक उसकी सांसे थम गई थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बच्चों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। पूरे टोला में गम का माहौल कायम हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.