मिट्टी में दबकर ननद और भौजाई की मौत, पूर्णिया में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा
एक संवाददाता, अप्रैल 17 -- Purnea News: बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में ननद और भौजाई लगती थीं। मिट्टी के नीचे दबने से उनकी जान चली गई। घटना बायसी थाना क्षेत्र के सुगवामहानंदपुर पंचायत अंतर्गत मसनतपुर गांव में हुई। एक ही परिवार को दो महिलाओं की एक साथ मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं शाम करीब पांच बजे जलकरिया नदी किनारे घर के लिए मिट्टी लाने गई थीं। इसी दौरान मिट्टी काटने के क्रम में नदी किनारे बना बड़ा टीला अचानक भरभराकर उन पर गिर पड़ा, जिससे दोनों मिट्टी के नीचे दब गईं। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान बारिक की पत्नी बीबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.