मिट्टी में गाड़ दिए थे 3 करोड़ के गहने, दिल्ली पुलिस ने बिहार-झारखंड तक CCTV खंगाले; 3 पकड़े
नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- दिल्ली के तिमारपुर (मॉल रोड) स्थित एक अपार्टमेंट से तीन करोड़ की नकदी और सोने-हीरे के जेवर चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। चोरी का मास्टरमाइंड अपार्टमेंट का नौकर ही निकला। उसने नेपाल में आराम की जिंदगी गुजारने के लिए अपने ससुर और एक नाबालिग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मामले की जांच तिमारपुर थाना पुलिस और उत्तरी जिले की ऑपरेशन सेल संयुक्त रूप से कर रही थी। पुलिस बिहार और झारखंड में करीब 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए गहनों को बिहार के एक गांव में पांच फीट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया था। वहीं, नकदी को भूसे के ढेर में छिपाया था। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 16 साल की लड़की से गैंगरेप के बाद हत्या, चारों आरोपी ऐसे दबोचे गए चोरी का मास्टरमाइंड नौकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.