मिट्टी भराव में देरी से अटका सर्किट हाउस का निर्माण कार्य
मथुरा, जून 6 -- सिविल लाइन क्षेत्र में निर्माणाधीन सर्किट हाउस का निर्माण कार्य मिट्टी भराव न होने के कारण अटक रहा है। सीडीओ ने कार्य का निरीक्षण कर अभियंताओं को कार्य में तेजी लाने एवं मिट्टी भराव के लिए व्यक्तिगत मिलने के निर्देश दिए हैं। डीएम आवास के पास राजकीय निर्माण निगम लि. मैनपुरी द्वारा उच्चस्तरीय सुविधा व सुरक्षामानक युक्त सर्किट हाउस बनाया जा रहा है। इसलिए करीब 72 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। इसमें 25 हजार की जगह अब तक मात्र 10 हजार घनमीटर मिट्टी भराव हो सका है। शेष मिट्टी भराव की फाइल एसडीएम महावन के पास लंबित है। इससे निर्माण की प्रगति लक्ष्य से 17 प्रतिशत कम है। मुख्य भवन के प्रथम तल की स्लैब का कार्य पूर्ण हो जाना था, लेकिन अभी भूतल स्लैब एवं 43 कॉलम ही बन सके हैं। इसमें प्लिंथ लेवल बढ़ने से बाउंड्री की ऊंचाई, नींव की ऊंचाई एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.