रुडकी, अप्रैल 30 -- लक्सर, संवाददाता। प्रह्लादपुर गांव के पास सिडकुल के लिए अवस्थापना कार्य के लिए मिट्टी का भराव कर रहे एक संस्था के कर्मचारियों पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। साथ ही उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। कर्मचारियों ने खेतों में भागकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली पुलिस को धर्मेंद्र निवासी मंडियां जोधपुर, थाना पटवाई जिला रामपुर उत्तर प्रदेश ने तहरीर देकर बताया कि खानपुर क्षेत्र में प्रहलादपुर में सररकार द्वारा सिडकुल के लिए चिन्हित भूमि पर अवस्थापना का कार्य आयागी प्रोजेक्टस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कर रही है। यह भी पढ़ें- दुकान से घर लौट रहे मैकेनिक को मनबढ़ों ने पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.