अररिया, जून 29 -- जोकीहाट(एस)। जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का क्रेडिट लेने के लिए जनप्रतिनिधियों के बीच सोशल मीडिया पर सियासी जंग छिड़ गई है। ताजा मामला मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर नगर पंचायत के जर्जर ऐतिहासिक हाईस्कूल मैदान में मिट्टी भराई के कार्य को लेकर है। इस मुद्दे पर स्थानीय विधायक और नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस अब इलाके में पूरी तरह तूल पकड़ चुकी है। दरअसल, मुहर्रम के मौके पर हाईस्कूल मैदान में मेले का सफल आयोजन होना था। मैदान की हालत जर्जर होने के कारण वहां मिट्टी भराई का कार्य कराया गया। कार्य पूरा होते ही सोशल मीडिया पर इसका क्रेडिट को लेकर खींचतान शुरू हो गई। स्थानीय विधायक सोशल मीडिया पर खुद के प्रयासों से मिट्टी भराई का कार्य करवाने का दावा कर रहे हैं। दूसरी ओर, नगर पंचायत के मुख्य ...