सहरसा, मार्च 29 -- सहरसा। गोठ बरदाहा वार्ड एक में जमीन विवाद को लेकर मारपीट कर एक युवक को गंभर रुप से जख्मी कर दिया गया। पीड़ित विनोद यादव ने बताया कि वह दो महीने पहले खरीदी गई अपनी निजी जमीन पर जबरन मिट्टी भराई का विरोध करने पहुंचे थे। शुक्रवार की शाम गांव के ही नामजद लोगों के द्वारा मिट्टी भराई का विरोध करने पर सभी मिलकर मारपीट किया। जिसमें उनका सिर फट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे माता-पिता को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर छानबीन किया ।पुलिस मामले में कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...