संभल, मार्च 10 -- बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली रफीपुर के जंगल में मंगलवार सुबह मिट्टी भरते समय दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी महीपाल और भूदेव ट्रैक्टर-ट्रॉली में टीले से मिट्टी भर रहे थे। इसी दौरान अचानक टीला ढह गया और दोनों युवक मिट्टी में दब गए। टीला गिरते ही आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया और मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने करीब 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को मिट्टी से बाहर निकाला। तब तक महीपाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि भूदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भूदेव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.