पूर्णिया, अप्रैल 30 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़, पूर्णिया के प्रक्षेत्र में बुधवार को संतुलित उर्वरक उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के. एम. सिंह के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार से आए किसानों, पुरुष कृषकों तथा इनपुट डीलरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कुल 30 किसानों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक उपयोग, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक खेती तथा हरित खाद के प्रयोग के प्रति प्रेरित करना था। कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार से आए डॉ. दिवेश कुमार सिंह ने किसानों को संबोधित करते ...