मिट्टी नमूना संग्रह व जांच का छात्राओं को दिया प्रशिक्षण
जामताड़ा, सितम्बर 29 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि।नारायणपुर प्रखंड स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मंगलवार को मिट्टी नमूना संग्रह एवं जांच से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ देवकांत कुमार ने छात्राओं को मिट्टी का नमूना लेने की विधि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिट्टी की जांच से खेत में उपलब्ध पोषक तत्वों की स्थिति की जानकारी मिलती है और फसल के लिए आवश्यक उर्वरक की मात्रा तय करने में मदद मिलती है। वहीं आत्मा जामताड़ा के उप परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह ने मिट्टी की जांच की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इधर, नारायणपुर प्रखंड की तकनीकी प्रबंधक सीमावती सिंह ने पौधों के लिए आवश्यक प्रमुख पोषक तत्वों और पौधों के जीवन चक्र में उनके महत्व की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.