कुशीनगर, अप्रैल 15 -- कुशीनगर। हाटा ब्लॉक के गांव भरवलिया से महुआडीह लौंगरापुर चौराहे तक जाने वाली सड़क कई जगह भारी वाहनों के आने-जाने से टूट गई है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व भारी वाहनों से मिट्टी की ढुलाई कराई जा रही थी। इससे यह सड़क कई जगह टूटकर धंस गई है। लोगों ने बताया कि इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग आवागमन करते हैं। सड़क टूट जाने से अब परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ओमप्रकाश यादव, जितेंद्र सिंह, श्रवण यादव आदि ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- तोड़ी सड़क सुधारी नहीं, डीएम से शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.