कानपुर, अप्रैल 1 -- महाराजपुर के सुभौली-टिकरिया निवासी मिट्टी ठेकेदार अमित यादव ने रंगदारी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। उनके अनुसार डिफेंस कॉरिडोर में सड़क चौड़ीकरण में उनकी कंपनी को मिट्टी डालने का ठेका मिला है। आरोप है कि तिलसहरी बुजुर्ग में मिट्टी खनन के दौरान स्थानीय अभिषेक सिंह, शिवबालक कुशवाहा, अभय, अनुराग सिंह, आशीष पांडेय व 12 अज्ञात लोग गुंडा टैक्स के नाम पर 50 हजार रुपये मांग रहे हैं। विरोध करने पर आरोपितों ने गाड़ियों के चालकों व कर्मियों के साथ मारपीट भी की। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया मुकदमा दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.