मुंगेर, अप्रैल 25 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिला में मृदा जांच अभियान ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। कृषि विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 5056 मिट्टी नमूनों की जांच का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही सभी 5056 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित कर दिए गए हैं, जिससे जिले में वैज्ञानिक खेती को मजबूती मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। सहायक निदेशक मो. गेयासुद्दीन ने बताया कि विभाग ने तय लक्ष्य समय से पहले हासिल कर लिया है और नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये 10112 नमूने का लक्ष्य दिया गया है, पर भी काम शुरू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- खेतों की मिट्टी की सेहत जांच कराने भभुआ जाते हैं किसान कृषि विभाग की टीम लगातार गांवों में पहुंचकर खेतों से मिट्टी के नमूने एकत्र कर रही है। विभाग का उद्देश्य है कि जिले ...