कटिहार, दिसम्बर 5 -- फलका। गुरुवार को फलका प्रखंड क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरव कुमार की अध्यक्षता में किसान चौपाल आयोजित की गई। किसान चौपाल का विधिवत उदघाटन मुखिया अजहरुद्दीन उर्फ राजू नायक ने की। चौपाल में कृषि पदाधिकारी ने कृषकों को बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए सबसे पहले अपने खेतों की मिट्टी जांच करवाने का सुझाव दिया।वहीं खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए खेतों में जैविक खाद का प्रयोग करने पर बल दिया गया। आगे उन्होंने कहा कि जैविक खाद से खेत की उर्वरा शक्ति तो बढ़ती ही है,साथ में मिट्टी को नमी रखने की क्षमता को बढ़ाती है। इसके अलावा रबी फसल को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दिये। मौके पर मुखिया राजू नायक ने कहा कि कृषि विभाग की योजनाएं किसानों के हित के लिए काफी लाभदायक है। मौके पर कृषि समन्वयक, किसान सलाहक...