मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं की सुधरेगी सेहत
मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं के अलावा बीज विश्लेषण एवं गुण नियंत्रण प्रयोगशालाओं की स्थिति और बेहतर होगी। इसको लेकर कृषि विभाग ने इनके संचालन और सुदृढ़ीकरण को लेकर 12.22 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इसमें प्रयोगशालाओं के लिए नई जांच मशीनों के अलावा रसायनों की खरीद के साथ ही अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाना है।इसके लिए मुजफ्फरपुर जिला को भी एक करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इस राशि से जिला मुख्यालय स्थित दोनों अनुमंडलों के भी सभी प्रयोगशालाओं की स्थित बेहतर बनाई जाएगी। साथ ही सभी चलंत प्रयोगशालाओं में भी मिट्टी जांच के लिए नये और आधुनिक मशीन लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- रसायनिक खाद कम छिड़काव करने की दी गई जानकारी इसको लेकर कृषि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.