आरा, अप्रैल 9 -- पीरो, संवाद सूत्र। ई किसान भवन के ऊपरी तल पर अनुमंडलीय मिट्टी जांच केंद्र खुल गया। उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग से सूबे के कृषि मंत्री ने किया। यहां पीरो , चरपोखरी और तरारी के किसान आसानी से अपने-अपने खेत की मिट्टी जांच करा सकेंगे। मिट्टी जांच कर मृदा रिपोर्ट किसानों को उपलब्ध करायी जाएगी। कृषि समन्वयक सह नोडल अफसर अमित कुमार ने बताया कि तीनों प्रखंडों के पंचायत किसान सलाहकारों को सघन प्रचार-प्रसार की जिम्मेवारी दी गयी है। मिट्टी जांच निदेशक अंशु राधे और बीएओ सतीश मौर्य की मौजूदगी में मिट्टी जांच शुरू की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...