मिट्टी जांच करा कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर करें किसान खेती
सीवान, जून 17 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के हरिहरपुर लालगढ़ पंचायत के पंचायत सरकार भवन परिसर में एटीएम सतीश सिंह, कृषि समन्वयक राकेश कुमार सिंह, किसान सलाहकार राजीव कुमार केशरी के देखरेख में शारदीय खरीफ कृषि जन कल्याण चौपाल सह राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का बड़े स्तर पर आयोजन किया गया। जिस चौपाल में किसानों को मृदा के उपजाऊ शक्ति के आधार पर खेती करने का सलाह दिया गया। वही मृदा की शक्ति की जांच की गई।
किसानों को सलाह एटीएम सतीश सिंह ने कहा कि जिस तरह मनुष्य अपना खून जांच करा कर दवा खाता है। उसी तरह किसान को अपने खेत का मिट्टी जांच करा कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर आवश्यक संतुलित उर्वरक का प्रयोग करना चाहिए। किसान के खेत में किस उर्वरक या पोषक तत्त्व की कितनी कमी है। यह मालूम नहीं हो पाता है। क्योंकि किसान बहुत अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.