मिट्टी गिराने को लेकर मारपीट, पति-पत्नी समेत चार लहूलुहान
देवरिया, मई 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के खड़ाईच गांव में मिट्टी गिराने को बुधवार की सुबह हुई मारपीट में पति-पत्नी सहित चार लोग लहूलुहान हो गए। घायल थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां उनका उपचार हुआ। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ाईच निवासी ओमप्रकाश गुप्ता (53) पुत्र स्व. रामहर्ष अपने दरवाजे पर मिट्टी गिरा रहे थे। इसका पट्टीदारों ने विरोध किया। कहासुनी होते-होते बात बढ़ गई और दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया, जिससे ओमप्रकाश के अलावा उसकी पत्नी सरिता देवी (46), पुत्र अभिषेक (32) व अमन (27) घायल हो गए। यह भी पढ़ें- गर्भवती महिला और दिव्यांग युवती समेत परिवार वालों को पीटा, चार पर मुकदमा आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार से प्रहार किया। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.