रांची, अप्रैल 25 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झखराटांड़ में गुरुवार को मिट्टी गिराने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और हंसुआ चलने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक पक्ष के राम प्रसाद साहू, उनके पुत्र दिलीप साहू, संदीप कुमार, संगीता देवी और खुशी देवी को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष के हीरामन साहू, उनकी पत्नी रीता देवी तथा पुत्र अमित कुमार और सुमित कुमार भी घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रातू में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- भू विवाद में मारपीट, दो महिला सहित छह घायल दोनों पक्षों ने रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और क्षेत्र में शांत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.