मिट्टी खोदने से मना करने पर मारपीट
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 20 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे गुलाल गांव निवासी जगजीवन शंकर ओझा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि दरवाजे के सामने रखी मिट्टी खोदने से मना करने पर पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट की। बुधवार रात करीब 8:30 बजे पड़ोसी उनके घर के सामने पहुंचे और मिट्टी खोदने लगे। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि बात बढ़ने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड और फावड़े से हमला कर दिया तथा जान से मारने का प्रयास किया। हमले में घायल जगजीवन शंकर ओझा किसी तरह घर के अंदर पहुंचे और अपनी जान बचाई। घटना के बाद पीड़ित ने दिलीपपुर थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.