पीलीभीत, मार्च 2 -- पूरनपुर, संवाददाता। शाम को गुरुद्वारा जा रहे एक ग्रंथी पर अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार के हमले में ग्रंथी गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पत्नी की ओर से अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव कजरा के रहने वाले हरविंदर सिंह रंपुरा कोन गुरुद्वारा में ग्रंथी हैं। तीन साल से गुरुद्वारा में कार्यरत हरविंदर सिंह किसी काम से रविवार को कढ़ैरचौरा गए थे। काम निपटाने के बाद शाम लगभग सात बजे ग्रंथी हरविंदर सिंह बाइक से वापस गुरुद्वारा जा रहे थे। नदहा रोड पर पुलिया के पास अज्ञात व्यक्ति ने अचानक हरविंदर सिंह पर मिटटी खोदने वाले वरमा से जान से मारने की नियत से ह...