बिजनौर, जनवरी 6 -- थाना मंडावर क्षेत्र की चंदक पुलिस चौकी के गांव खोड़ाहेडी निवासी कमल सिंह की पत्नी विनीता गांव स्थित तालाब से घरेलू कार्य के लिए चिकनी मिट्टी मिट्टी खोद रही थी। अचानक मिट्टी ढांग गिर गई और वह उसमें दब गई। पास में खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने बामुश्किल मिट्टी हटाकर महिला को बहार निकाला। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया। महिला की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते ग्रामीण उसकी मदद कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.