बिजनौर, मई 10 -- भूतपुरी/अफजलगढ़। भूतपुरी-जसपुर मार्ग पर बनैली नदी के पुल की मिट्टी खिसकने से दुपहिया वाहनों सहित समूचा यातायात बंद कर दिया गया है। शनिवार को अचानक भूतपुरी-जसपुर मार्ग स्थित बनैली नदी के पुल पर मौजूद अप्रोच की मिट्टी तेजी से खिसकने लगी। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों की नजर नीचे की ओर खिसक रही अप्रोच की मिट्टी पर पड़ गई। चालकों द्वारा पुल के समीप निर्माणाधीन अन्य पुल पर कार्य कर रहे लोगों को अप्रोच की मिट्टी खिसकने संबंधी जानकारी दी गई। इसके बाद भूतपुरी-जसपुर मार्ग स्थित बनैली नदी के पुल पर यातायात बंद कर दिया गया। पुल पर हल्के तथा भारी वाहनों सहित दुपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी ने किया किंजर पुल का निरीक्षण बताते चलें कि करीब डेढ़ साल पहले गार्डरों में वर्टीकल क्रेक आने से पुल क्...