मिर्जापुर, मई 8 -- जिगना, हिसं । स्थानीय थाना क्षेत्र के बिहसड़ा खुर्द गांव में ग्राम सभा की जमीन पर जबरन मिट्टी खनन करने से मना करने पर मनबढों ने गांव के प्रदीप कुमार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह मौके से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि ग्राम समाज की चौदह बीस्वा जमीन खाली पड़ी है। जिसमें पड़ोसी गाँव जिगना के चार से पांच ट्रैक्टर चालक विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासा बघौरा गांव निवासी एक व्यक्ति की जेसीबी मशीन से अवैध मिट्टी खनन कर ट्राली में लोड कर रहे थे। मना करने पर चालकों ने उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- पदमपुर में नहर खुदाई के दौरान ऊंची कीमत पर मिट्टी बेचने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। भीड़ जुटते देख ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.