मिट्टी खनन में लगे दो ट्रैक्टर और एक लोडर सीज
बलिया, जून 17 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। अवैध खनन के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम शरद चौधरी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने जमुआंव और राजपुर क्षेत्र में छापेमारी कर मिट्टी खनन में लगे दो ट्रैक्टर और एक लोडर को सीज किया है। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को निरीक्षण पर निकले एसडीएम को क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली। एसडीएम तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। एसडीएम ने वाहन चालकों से खनन संबंधी अनुमति पत्र एवं आवश्यक अभिलेख की डिमांड की, लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले। इस पर एसडीएम ने सभी वाहनों को सीज करने का निर्देश दिया। जब्त वाहनों को एसडीएम ने उभांव पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.