मिट्टी खनन में लगे डंपर को रोककर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बाराबंकी, मई 11 -- निन्दूरा, संवाददाता। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर बनौगा गांव में सोमवार मिट्टी खनन में लगे डंपरों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप रहा कि लगातार क्षेत्र में खनन कर मिट्टी ढोए जाने से सड़क खराब हो रही है। पूरी रात आवाजाही से नींद अलग से खराब हो रही है। विरोध प्रदर्शित कर रहे ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर खनन बंद करने की मांग की है। ग्रामीण टीकाराम लोधी, रामू रावत, धरम सिंह, राजू हुबलाल लोधी, कल्लू रावत, रामखेलावन रावत, बालक रावत, धर्मेंद्र रावत, छोटेलाल लोधी, नंदराम रावत, अनिल, श्यामू, जयसिंह, विकास रावत और राम अधार आदि ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से दर्जनों डंपर खनन करके सड़क पर खुलेआम दौड़ रहे हैं। इससे रोड पर जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। स्कूल जा रहे बच्चों को भी काफी असुविधा हो रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.