चंदौली, मार्च 6 -- नौगढ़। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के अतरवा गांव में अवैध रूप से मिट्टी खनन करने की सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया। आरोपों की पुष्टि नहीं होने पर जेसीबी मशीन को छोड़ दिया गया। उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने बताया कि अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिलने पर कार्य को रोकवा करके जेसीबी मशीन को कब्जे में लिया गया था। अभिलेखीय जांच में आरोप को गलत पाए जाने पर जेसीबी मशीन छोड़ दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.