मिट्टी खनन बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, धूल और कीचड़ से बढ़ी परेशानी
कुशीनगर, जून 19 -- कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के बैदौली महुआडीह, महुआडीह लौंगरापुर तथा छोटी गंडक नदी के किनारे इन दिनों बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन का कार्य जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन कार्य में लगे डंपर दिन-रात मिट्टी ढो रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ फैल जाने से आवागमन मुश्किल हो जाता है, जबकि बारिश न होने पर तेज रफ्तार डंपरों से उड़ने वाली धूल राहगीरों और ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। यह मार्ग कुरमौटा, रामनगर, छेरियहवा, महुई बुजुर्ग, नरकटिया, भरवलिया, बैदौली महुआडीह, पिपरी सहित दर्जनों गांवों को कसया और हेतिमपुर से जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। ऐसे में मिट्टी से लदे भारी वाहनों की आवाजाही लोगों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.