मिट्टी खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-एक बाइक पकड़ी
उरई, जून 19 -- माधौगढ़। संवाददाता तहसील क्षेत्र में दिनदहाड़े हो रहे मिट्टी खनन पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर नायब तहसीलदार अंकित मिश्रा व गोहन पुलिस ने कुडंऊ रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर आते दिखाई दिए।टीम ने ट्रैक्टर चालकों से कागजात मांगे तो इसी बीच बाइक से पहुंचे खनन माफिया ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी मिट्टी को मौके पर ही खाली कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले माफिया बाइक छोड़कर भाग निकले। नायब तहसीलदार ने दोनों ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में लेकर गोहन थाने में खड़ा करा दिया है। बताया गया कि क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से दिन के उजाले में अवैध मिट्टी खनन चल रहा था। एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने कहा कि किसी भी सूरत में मिट्टी खनन नहीं होने दिया जाएगा। पकड़े गए ट्रैक्टरों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.