फिरोजाबाद, मार्च 11 -- थाना एका में मिट्टी के खनन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक युवक ने ट्रैक्टर चालक पर ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष ने परमीशन होने के बाद भी मिट्टी के खनन को रोकने का मुकदमा दर्ज कराया है। जितेंद्र पुत्र विजेंद्र निवासी नगला जोरी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि ट्रोली में ईंटों को बनाने के लिए पलोथन की मिट्टी लेकर जा रहा था तभी ट्रैक्टर को धर्मेंद्र निवासी सहपऊ हाथरस चला रहा था। रास्ते में गांव ढकपुरा के नानू, विपिन, अंशुल, आदेश, पप्पू और अन्य 12 साथियों ने ट्रैक्टर रोका और चालक से मारपीट की। कहा अवैध खनन किया जा रहा है। आरोपियों ने हथियारों के बल पर हंगामा किया। आरोपियों ने हवाई फायरिंग की।वहीं, दूसरे पक्ष के अंशुल पुत्र जगदीश निवासी ढकपुरा ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह खेतों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.