गोड्डा, जून 16 -- गोडडा प्रतिनिधि । बसंतराय प्रखंड के डेरमा एवं सनौर में ग्रामीण विकास ट्रस्ट- कृषि विज्ञान केन्द्र, गोड्डा के सौजन्य से खेत बचाओ अभियान के तहत उर्वरकों का संतुलित उपयोग विषय पर प्रशिक्षण - सह- जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. सतीश कुमार ने खेत को स्वस्थ बनाये रखने के लिए संतुलित मात्रा में यूरिया, डीएपी, पोटाश डालने के साथ - साथ गोबर की खाद, केंचुआ खाद, जैव उर्वरक एवं जीवणु खाद का प्रयोग करने की विस्तृत जानकारी दी। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. हेमंत कुमार चौरसिया ने मिट्टी की जांच, पीएच मान, मिट्टी की अमलीयता, क्षारीयता, उदासीनता, मृदा सुधारक चूना एवं जिप्सम का प्रयोग, हरी खाद तैयार करने के लिए धैंचा, सनई, मूंग, बरबट्टी की खेती करने से सम्बन्धित जानकारी दी। यह भी पढ़ें- हरी खाद की तरफ लौटें किसान, मिट्टी ...