बिजनौर, मई 16 -- बिजनौर। स्वर्गीय बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भाकियू अराजनीतिक ने बागड़पुर में संगठन का स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस पर "धरती का मान बढ़ाओ - पानी, पेड़, मिट्टी और खेत बचाओ का संकल्प लिया। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बागड़पुर में एक भव्य एवं विचारोत्तेजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को "धरती का मान बढ़ाओ - पानी, पेड़, मिट्टी और खेत बचाओ संकल्प दिवस" के रूप में मनाया गया, जिसमें किसानों, पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी बचाने को लेकर कई महत्वपूर्ण संकल्प लिए गए। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र नगीना के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. के.के. सिंह ने विचार रखे। जिला अध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही ने बताया कि संगठन ने इस वर्ष पीपल और बरगद के 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित कि...